सम्राट कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये चेहरे, कई नए चेहरों को भी मिल सकता है मौका, तैयारी जोरों पर..
- by Manjesh Kumar
- 05-May-2026
- Views
पटना: बिहार की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार 7 मई को राजधानी पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है। गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत अन्य कई दिग्गज नेताओं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के आने का संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर है। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है साथ ही हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले वीआईपी अतिथियों के साथ ही कार्यकर्ताओं और आमजन के बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा का भी व्यापक प्रबंध किया गया है। समारोह स्थल पर दर्जनों की संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए जाएंगे जबकि पूरे स्थल की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। अब मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित विधायकों का नाम भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार जदयू और भाजपा से 12-12 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी जबकि चिराग पासवान की लोजपा(रा) से दो और हम तथा रालोमो से एक एक विधायक को जगह दी जाएगी।
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित विधायकों के नाम
भाजपा: विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप कुमार जायसवाल, राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और सुरेंद्र मेहता के नाम प्रमुख हैं। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा दो नए चेहरों को भी मौका दे सकती है
जदयू: श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, रत्नेश सदा और जयंत राज के नाम प्रमुख रूप से सामने हैं. वहीं मांजरिक मृणाल, अतिरेक कुमार, रूहेल रंजन और शीला कुमारी के नाम भी चर्चा में हैं.
लोजपा (रामविलास): से संजय कुमार सिंह और संजय कुमार
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा: संतोष कुमार सुमन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा: दीपका प्रकाश या स्नेहलता


Post a comment