पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, SP विनीत जायसवाल ने शहीद स्तम्भ पर अर्पित किए पुष्प

सुल्तानपुर (उप्र): सुल्तानपुर-पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सुल्तानपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में मौन धारण कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुल्तानपुर के एसपी श्री बृजेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों का त्याग, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पूरे पुलिस बल के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सुल्तानपुर पुलिस कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है।

  

Related Articles

Post a comment