युवा जदयू प्रदेश कमिटी का विस्तार, पूर्णिया के कुणाल को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी

पूर्णिया: जनता दल यूनाइटेड की युवा इकाई युवा जदयू ने पूरे बिहार में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य एवं जिला इकाइयों का पुनर्गठन किया है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने संगठन विस्तार की घोषणा की है। संगठन विस्तार के तहत पूर्णिया के कुणाल कुमार चौधरी को युवा जदयू में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुणाल चौधरी की पहचान एक सक्रिय एवं तेज-तर्रार वक्ता के रूप में रही है। इससे पूर्व वे युवा जदयू में लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।


जदयू की युवा शाखा के संगठनात्मक विस्तार को पार्टी में युवाओं की बढ़ती भूमिका के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। विशेष रूप से निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय आगमन के बाद युवा संगठन की जिम्मेदारियों और गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अपने मनोनयन पर कुणाल कुमार चौधरी ने कहा कि मेरे जैसे एक साधारण किसान परिवार से आने वाले युवा कार्यकर्ता को युवा जदयू में प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान किए जाने पर मैं पार्टी नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, उसके लिए मैं पूरी निष्ठा, संजीदगी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इस विश्वास पर खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।

कुणाल कुमार चौधरी ने अपने मनोनयन के लिए जदयू के शीर्ष नेतृत्व, बिहार सरकार की मंत्री एवं धमदाहा की विधायक लेसी सिंह, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल तथा जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा जदयू को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा और विकास की राजनीति को समाज के अंतिम

  

Related Articles

Post a comment