मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर में मां को चढ़ा खीर-खिचड़ी का महाभोग

दो दिनों तक चला महाप्रसाद वितरण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद; पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर में बना रहा भक्तिमय माहौल

कटिहार: काढ़ागोला स्टेशन बाजार स्थित इंडियन बैंक के समीप गुरुबाजार के श्री श्री 108 मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर में मंगलवार और बुधवार को मां दुर्गा को खीर और खिचड़ी का महाभोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के बाद दोनों दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। बुधवार को आचार्य दिवाकर मिश्र एवं पुजारी कैलाश मिश्र के सानिध्य में ई. विकास तिवारी ने अपनी पत्नी रेशम तिवारी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मां दुर्गा को खीर का महाभोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।

इससे पूर्व मंगलवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष सुजीत चौधरी ने अपनी पत्नी सोनी चौधरी के साथ मां दुर्गा को खिचड़ी का महाभोग अर्पित किया था। पूजा संपन्न होने के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। महाप्रसाद वितरण के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ जुटी। आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुजीत चौधरी, सचिव गोपीकृष्ण तिवारी, कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरी, यजमान पवन चौरसिया, प्रभा तिवारी, नीलम तिवारी, देवकांत तिवारी, रवि तिवारी, सौरव तिवारी, अभिषेक पांडेय, तपन सिन्हा, शिवकुमार चौरसिया, टुनटुन तिवारी, अभिनव चौरसिया, शंकर चौरसिया, अमित कुंवर, रवि सिंह, आचार्य दिवाकर मिश्र, कैलाश मिश्र, ऋषभ प्रकाश, उत्सव प्रकाश, अतुल मिश्रा, विमल साह, अभय साह, प्रवीण रिंकू, छोटू चौधरी, सुमित चौरसिया, शुभम मेहता, कन्हैया साह, हीरामन महतो, राजेश चौधरी, भगत सिंह, अमरजीत सिंह, वीणा गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र जायसवाल और प्रवीण आनंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment