राघोपुर नाव हादसे की जानकारी मिलते ही कैबिनेट की बैठक छोड़ चिराग आए पटना, कहा दुख की घड़ी में...

पटना: वैशाली के राघोपुर इलाके में मंगलवार की रात नाव हादसे की जानकारी मिलने के बाद लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कैबिनेट की बैठक छोड़ बिहार पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि राघोपुर की घटना काफी हृदयविदारक है। एक साथ इतने लोगों का जाना बहुत दुखदायी है। मुझे जब से घटना के बारे में जानकारी मिली है तब से मन दुखी है। मैने मामले की जानकारी प्रधानमंत्री को भी दी है जिसपर उन्होंने संवेदना व्यक्त की है। राज्य और केंद्र की सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है और मैं चाहूंगा उसे ससमय दिया जाए।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि ग्रामीणों ने नाव की स्थिति जर्जर होने की बात बताते हुए नई नाव की मांग की थी लेकिन वह पूरा नहीं किया गया। हालांकि अभी मैं राघोपुर जा रहा हूं लोगों से बात करने के बाद ही पूरी बात कह सकूंगा। अगर यह सही है कि मांग के बावजूद नाव उपलब्ध नहीं कराई गई तो इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग चले गए वह लौट कर तो नहीं आयेंगे लेकिन हम चाहते हैं कि पीड़ित परिवारों को इस दुख की घड़ी में उचित मदद जरूर मिले।

  

Related Articles

Post a comment