कटिहार में वार्ड सदस्य की हत्या से इलाके ने सनसनी, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कटिहार: कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सालमारी थाना क्षेत्र के पिंढाल पंचायत के कमलाबाड़ी गांव में मंगलवार के संध्या वार्ड नंबर आठ में दशहरा मेले की चहल-पहल के बीच एक 34 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वर्तमान वार्ड सदस्य डीजेन कुमार सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही ओमप्रकाश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र बसु कुमार सिंह ने विवाद के दौरान पेचकश से उनके गले पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वही सालमारी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर एसपी परिचय कुमार के निर्देशानुसार एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर लिया है जिसे बुधवार को न्याय हिरासत में भेजा गया 

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम की है। जब ग्रामीण दशहरा मेले को लेकर व्यस्त थे और गांव में लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। उसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बासू कुमार सिंह ने कमर से पेचकश निकालकर डीजेन कुमार सिंह के गले पर वार कर दिया। घटना के समय मृतक की मां भी मौके पर मौजूद थीं। बेटे को खून से लथपथ देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए ले जाने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीजेन कुमार सिंह अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सादिक आलम तथा उपमुखिया सह भाजपा कार्यकर्ता राकेश कुमार मंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ करी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता, उचित मुआवजे तथा न्याय की मांग की है।घटना की सूचना मिलने के बाद सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को जब मृतक का शव गांव पहुंचा। तो पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।वहीं घटना से गांव के लोगों में भय और शोक का माहौल है

  

Related Articles

Post a comment