सीईसी के इस्तीफा की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में महागठबंधन के नेता उतरे सड़क पर, तेजस्वी समेत कई नेता हिरासत में
- by Manjesh Kumar
- 08-Oct-2026
- Views
पटना: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में दिल्ली से लेकर पटना तक विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है। एक तरफ जहां दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा इंडिया गठबंधन विरोध प्रदर्शन कर रहा है तो पटना में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया। वहीं गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजधानी पटना में कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च शुरू किया।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग पर ही बैठ गए। पुलिस के साथ तेजस्वी की झड़प भी हुई। इसके बाद उन्हें पुलिस ने डिटेन कर लिया। पुलिस ने मीसा भारती और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को भी हिरासत में लिया है। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं का गुस्सा और ज्यादा भड़क उठा। महागठबंधन के नेता इस दौरान एसडीपीओ की गाड़ी पर चढ़ गए। मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी उंगली तोड़ दी गई जबकि आईपी गुप्ता ने कहा कि उनके पेट में डंडा घुसाया गया।


Post a comment