सरकार फैला रही जातीय उन्माद, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा 'भरत तिवारी हत्याकांड में बड़ी मछली को बचाने की कोशिश'

पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार और बंगाल में मजहब और धर्म के झगड़े के बाद सरकार द्वारा जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में लगातार दलित, ओबीसी ईबीसी, एससी एसटी यादवों को टारगेट किया जा रहा है। पुलिस नंगा नाच कर रही है। भरत तिवारी  एनकाउंटर के मुद्दे पर कहा कि वह आम आदमी की आवाज बन रहे थे गरीबों के लिए सवाल खड़े कर रहे थे। न वे अपराधी थे, न गैंगस्टर, न शूटर और न कभी जेल गये थे, फिर किस परिस्थिति में पटना से एसटीएफ भेजकर उसे मरवाया गया। किसके आदेश पर एसपी ने शूट का आर्डर दिया। 

सांसद ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में किसी और को बलि का बकरा बनाया जा रहा है जबकि बड़ी मछली को बचाने की कोशिश की जा रही है। सांसद ने यह भी कहा कि इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। सांसद ने इस घटना के  सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग की‌ इस घटना के पहले सीवान में सोनू छोटू यादव और दलित का एनकाउंटर किया गया। स्वास्थ्य के मुद्दे पर कहा कि बड़े अस्पतालों में मां बेटी के साथ ज्यादती होती है पब्लिक को मारा जाता है आईएमए संगठन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच एस्टीमेट में 5 हजार करोड़ की लूट हुई।

  

Related Articles

Post a comment