सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे पप्पू यादव, हाई कोर्ट जाने का मिला निर्देश...

पटना: बीते कुछ दिन पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कई बार जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। पप्पू यादव के पास फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा है जिसे वह अपग्रेड कर Z कैटेगरी की सुरक्षा मांग रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने पटना हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। हाई कोर्ट में सुनवाई में देरी होने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जहां सोमवार को सुनवाई भी हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पहले पप्पू यादव से सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग का कारण पूछा और फिर पटना हाई कोर्ट में जाने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब पप्पू यादव के वकील ने बताया कि हाई कोर्ट में याचिका पर नोटिस तो की गई लेकिन अब तक न तो कोई आदेश दिया गया है और न ही सुनवाई के लिए याचिका लिस्ट की गई है। इस देरी की वजह से सांसद की जान पर खतरा है क्योंकि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार धमकी मिल चुकी है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटना हाई कोर्ट इस मामले को गंभीरता से लेकर सुनवाई करेगा, आप वहीं जाइए।

  

Related Articles

Post a comment