79 के हुए राजद सुप्रीमो, सहरसा में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न

सहरसा: राजद के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहरसा जिले के पूजा रिसॉर्ट में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से 79 वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल जिंदाबाद तथा लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में महिषी विधायक गौतम कृष्ण,पूर्व मंत्री अशोक सिंह सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सबों ने लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया और उनके विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मिठाइयां बांटी गईं तथा उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य की कामना की।

  

Related Articles

Post a comment