दीघा के विधायक संजीव चौरसिया को सम्राट सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, 11 विधायकों को दिया गया राज्यमंत्री का दर्जा

पटना: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही लगातार कई बड़े फैसले रहे हैं। एक तरफ कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। अब सम्राट की सरकार ने 11 विधायकों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। सम्राट चौधरी ने एक एक विधायक को सत्ता पक्ष का मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक बनाया है तो 9 अन्य विधायकों को सचेतक बनाया है। सभी विधायकों को राज्यमंत्री का दर्जा दी गई है।सभी को राज्यमंत्री की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

सम्राट सरकार ने दीघा के विधायक संजीव चौरसिया को मुख्य सचेतक बनाया गया है जबकि बरौली के विधायक मंजीत कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक। वहीं गोविंदगंज के विधायक राजू तिवारी, पिपरा के विधायक राम विलास कामत, हरलाखी के विधायक सुधांशु शेखर, मधुबन के विधायक राणा रणधीर, सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल, बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, मसौढी के विधायक अरुण मांझी तथा पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुमार को सचेतक बनाया है।

  

Related Articles

Post a comment