भारतीय योग संस्थान के मुख्य योग शिविर में योग साधकों ने किया योगाभ्यास
- by Manjesh Kumar
- 09-Aug-2026
- Views
पूर्णिया: भारतीय योग संस्थान द्वारा रजनी चौक स्थित विवाह भवन में शिविर का आयोजन किया। आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिल्ली से आए जय प्रकाश अग्रवाल योग साधकों को जानकारी दी। इसके बाद आसनों का अभ्यास प्रारंभ हुआ जिसमें सूक्ष्म क्रियाएँ, गहरे लंबे श्वांस ताड़ासन, पादहस्तासन, कमर चक्रासन, कोणासन, सुप्त वज्रासन, सिंह गर्जनासन, हास्यासन, सर्पासन, शलभासन, हस्तासन, नौकासन, शवासन और नेत्र सुरक्षा क्रिया कराया गया। प्राणायाम में चन्द्रभेदी, शीतली और भ्रामरी का अभ्यास कराया गया।
दूसरे सत्र में दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद विभिन्न विषयों पर चर्चा की शुरुआत हुई जिसमें प्राणायाम रहस्य, स्वस्थ दिनचर्या, शुद्धि क्रियाओं का महत्व, आसनों के लाभ, सुपाच्य आहार और योग मुख्य थे। प्रार्थना एवम शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया l सतीश चन्द्र श्रीवास्तव ने मंच संचालन किया। दिल्ली से आये हुए अतिथि एवम योग गुरु जयप्रकाश अग्रवाल एवम डॉ बृजेन्द्र पांडेय के अतिरिक्त स्थानीय अधिकारी अजय कुमार सिंह, कैलाश मंडल, राजेंद्र पंडित, संजय चौधरी, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, चंदेश्वरी राय, नीता केडिया, ममता श्रीवास्तव, नूतन सिंह, रंजीत चक्रवर्ती, बंदना चौधरी, पिंकी पांडेय, सीमा मंडल, बंदना देवी, अनिता देवी, गीता पाल, रीना साह, आरती सिन्हा आदि के साथ बड़ी संख्या में साधक और योग प्रेमी शामिल हुए।


Post a comment