केवटसा में नवमी की संध्या आरती में श्रद्धालुओ की भीड़, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में शारदीय नवरात्रि पर शहर से लेकर ग्रामीणों इलाकों के पूजा पंडालों और मंदिरों में आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वरीय अधिकारियों द्वारा भी लगातार पूजा पंडालों और मेले का जायेजा लिया जा रहा है साथ ही उच्चकों और अफवाह फैलाना वालो पर भी पैनी नजर रखी हुई है। वहीं गायघाट प्रखंड के केवटसा गांव में शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर आयोजित संध्या आरती समारोह को लेकर बेनीबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस टीम लगातार सतर्क रही। संध्या आरती के दौरान बेनीबाद पुलिस ने पूजा पंडाल का स्वयं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

  

Related Articles

Post a comment