मोतिहारी के साईं मंदिर में चोरी, पुलिस जुटी जांच में, एसपी ने गश्ती दल को निलंबित किया
- by Manjesh Kumar
- 21-Oct-2026
- Views
पूर्वी चंपारण: मोतिहारी में इन दिनों अब चोरों के निशाने पर भगवान आ गए हैं। मोतिहारी में चोरों ने प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया और चांदी की छतरी, भगवान गणेश की मुकुट की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मिस्कॉट मुहल्लावासी समेत साईं भक्त की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना मौके पर पहुँची और घटना की जांच शुरू कर दी। घटना की जांच को लेकर डॉग स्क्वाड टीम, एफएसएल की टीम घटनास्थल पर बुला जांच कराई जा रही है।चोरों के द्वारा ताला काटा हुआ और लोहे की खंती साई मंदिर के सीढ़ी से पुलिस बरामद कर जांच में जुटी हुई है।
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि साईं मंदिर के पुजारी मंदिर में ही सोए हुए थे जिन्हें कुछ पता नहीं चला और चोरों ने चोरी की। साईं मंदिर का कैमरा लगभग डेढ़ माह से खराब है। ताला काट कर साई मंदिर में चोरी किया है। आसपास का सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। घटना की जांच सूक्ष्मतापूर्वक की जा रही है। घटना में डॉग स्क्वाड, FSL टीम से घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। वही नगर थाना गश्ती पार्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया कर दिया गया है।


Post a comment