विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर फरार

गया जी: डेल्हा थाना क्षेत्र में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रमोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था और अपने ससुराल में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, विगत 4 अक्टूबर को शंकर मांझी अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से उन्हें गोली मार दी गई। गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी राइडर अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के उद्भेदन और फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment