भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह का निधन, राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर
- by Manjesh Kumar
- 19-Oct-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर के जनप्रिय नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि वे न केवल एक कुशल संगठक और समर्पित राजनेता थे, बल्कि संगीत के प्रति भी उनकी विशेष रुचि थी। उनके मिलनसार स्वभाव और आत्मीय व्यवहार के कारण वे हर वर्ग के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनका यूं चले जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सामाजिक एवं सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
प्रार्थना करने में केंद्रीय राज मंत्री एवं मुजफ्फरपुर सांसद राजभूषण चौधरी निषाद, प्रदेश के पूर्व महामंत्री डॉ राजेश वर्मा, पूर्व सांसद अजय निषाद, बिहार सरकार के मंत्री राम निषाद मंत्री केदार गुप्ता, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, विधायक रंजन कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, डॉ ममता रानी, पूर्व एमएलसी नरेंद्र प्रसाद सिंह प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ रागिनी रानी प्रदेश मंत्री मनोज चौधरी प्रभात मालाकार, जिला उपाध्यक्ष अशोक झा, अरविंद सिंह, फेकू राम, सुरेश कुमार, रितु राज, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, रविशंकर कुशवाहा, मंत्री परितोष सिंह, बिकाऊ यादव, कृष्णा महतो, पूनम वर्मा, रितु आनंद दिलीप कुमार, संजय चुरीवाल, डॉ साकेत ठाकुर, रंजन कुमार ओझा, दीपक शर्मा, जुनैद खान, अमिताभ कुमार अरविंद सिंह सुजीत चौधरी मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर शर्मा, ओमकार पासवान, कुंदन कुमार, पिंकू अफरीदी रहमान, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनालिसा इत्यादि शामिल हैं।


Post a comment