दुर्गा मेला के दौरान पुलिस ने 13 पियक्कड़ों को दबोचा, सभी को भेजा जेल
- by Manjesh Kumar
- 21-Oct-2026
- Views
मोतिहारी: मोतिहारी के छतौनी दुर्गा पूजा मेले में शराब सेवन कर नशे के धुत में मटर गस्ती करते 13 युवक को छतौनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी 13 युवक का मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि हुई है। पुलिस गिरफ्तार सभी 13 शराब पियक्कड़ पर कानूनी करवाई करते हुए जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतिहारी शहर स्थित छतौनी थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने दुर्गा पूजा पूजा पाठ के साथ मेले में खरीदारी और झूला से लेकर सभी तरह के मनोरंजन का लुत्फ उठाया।
इसी बीच मोतिहारी पुलिस मनचले युवक पर कड़ी नजर बना सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है। इसी बीच कुछ युवक का दुर्गा पूजा मेले में शराब का सेवन की सूचना छतौनी थानाध्यक्ष को लगी, जिसके बाद महिला पुरूष पुलिस की टीम बना मेले में सुरक्षा बवस्था मुकमल करने का निर्देश दिया गया। मेले में शराब की नशे में हुड़दंग करते युवक को गिरफ्तार किया गया। शराब की नशे सभी गिरफ्तार कुल 13 युवक जिले के घोड़ासहन, जितना, नगर थाना, बिजधारी थाना समेत मुफस्सिल थाना निवासी है।


Post a comment