अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल, कॉलेज समेत राजनीतिक गलियारे में लोगों ने किया प्राणायाम, कहा 'यह हमारी संस्कृति'

पूर्णिया: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नगर निगम की महापौर विभा कुमारी के शिवनगर खुश्कीबाग स्थित आवास पर योग एवं प्राणायाम सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक शिवेश कुमार एवं राकेश कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।


वहीं आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक शिवेश कुमार ने कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं विचार सकारात्मक बने रहते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और असंतुलित जीवनशैली के बीच योग एक प्रभावी समाधान है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालकर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने योग को नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया तथा स्वस्थ, सुखी और संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व को स्वीकार किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रदीप जायसवाल, लखेंद्र साह, राकेश राय, स्वपन घोष, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव, मनोज साह एवं पूर्व पार्षद राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कार भारती ने किया संगीत संग योग कार्यक्रम का आयोजन

वहीं संस्कार भारती के जिला इकाई द्वारा कला भवन में “संगीत संग योग” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला के अपर समाहर्ता सहित प्रदेशीय मंचीय कला संयोजक अमित कुमार, जिला मंचीय संयोजक विजय दास, वरिष्ठ संगीत एवं नृत्य गुरु जयदीप मुखर्जी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सृजन कला मंडलम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। योग और संगीत के अद्भुत समन्वय से सजे इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ अर्चना कुमारी ने योग साधना कराई। संगीतमय वातावरण बनाने में प्रशांत कुमार, श्रुति और सृजन कला मंडलम के बच्चों ने अहम भूमिका निभाई। इस आयोजन में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपर समाहर्ता ने योग के इतिहास एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया और संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की। संस्कार भारती की जिला महामंत्री चांदनी शुक्ला ने योग और संगीत को ईश्वर प्राप्ति का सशक्त माध्यम बताते हुए इनके महत्व को रेखांकित किया। वहीं, संस्कार भारती पूर्णिया इकाई के मंत्री एवं प्रसिद्ध हास्य कलाकार राज सोनी ने अपने हास्य प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को आनंदित किया तथा हँसी से स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जानकारी दी। प्रदेशीय मंचीय कला संयोजक अमित कुमार ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया।


इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्कार भारती पूर्णिया जिला इकाई के मंत्रियों अभिमन्यु, अनमोल, सागर दास एवं सुरज साहनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष अवसर पर विजय संगीत महाविद्यालय एवं बिहार लोक सांस्कृतिक मंच पूर्णिया द्वारा एक प्रतिभाशाली बच्चों को निःशुल्क संगीत शिक्षा प्रदान करने तथा संगीत में स्नातक स्तर तक की पढ़ाई का सम्पूर्ण खर्च छात्रवृत्ति के रूप में वहन करने की घोषणा भी की गई।

जिला जज ने भी किया योगाभ्यास

उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के पत्र के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ने व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। सबों ने एक साथ सामूहिक रुप से आसन प्राणायाम कर निरोग रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, राकेश कुमार पांडेय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश षष्टम, बजरंग कुमार चौधरी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 13वी, विक्रम कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाघीश 4वीं, एवं अन्य जिला एवं अपर सत न्यायाधीश तथा रंजय कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय, प्रमोद रंजन, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम पूर्णिया, सुनील कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी तथा व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के कर्मी चित्रा बाजपेई ओम राज गिरिहार, पवन झा, सुभाष सिंह,संजय कुमार ने भाग लिया। जिला सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी ने कहा कि शारीरिक लोगों को हटाने का रामबाण योग है। उन्होंने कहा कि योगा करने से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है। यह जीवन के लिए अनिवार्य है।


प्रतिदिन करें योग रहेंगे निरोग - सदर विधायक 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ द्वारा पूर्णिया के ध्रुव उद्यान में आयोजित योग कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका शामिल हुए योगाभ्यास कर लोगों को नियमित योग करने का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज योग विश्वव्यापी जन आंदोलन बन चुका है। योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को स्वस्थ, संतुलित एवं ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन सामूहिक रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योग से हम निरोग रहते हैं, ऊर्जा प्राप्त करते हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है तथा जीवन में सकारात्मक सोच और नई शक्ति का संचार होता है। विधायक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग से जुड़कर स्वस्थ जीवन का लाभ उठाना चाहिए। विधायक ने पतंजलि योगपीठ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा पूर्णिया समस्त देशवासियों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी । योगा कार्यक्रम में भाजपा नेता सकलदीप राजपाल नगर अध्यक्ष मनोज सिंह विनय साह राजेश गोस्वामी उषा दास अवंतिका चौधरी अजित सिंह श्रवण मंडल भवेश चौधरी गजेन्द्र साह रितेश सिंह काली कुमार चंदन पासवान विजय मांझी निरंजन झा मनोरंजन कुमार आधि विधायक के साथ उपस्थित थे। 


अपने जीवन में अपनाएं योग भाग जाएगा रोग - डीएम 

विश्व योग दिवस के मौके पर लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर निरोग रहने का प्रण लिया। इस वर्ष के योग दिवस का मुख्य उद्देश्य योगा फॉर हेल्दी एजिंग है। 12 वें विश्व योग दिवस के मौके पर लोगों ने प्राणायाम और आसान कर निरोग रहने का संकल्प लिया। योग स्वस्थ जीवन का आधार है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तनाव कम करने ओर बेहतर नींद में सहायक है। गहरी सांस लेने की क्रिया करने से ऊर्जा का संचार होता है शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है यह शरीर की मांसपेशियों में कसाव लाने के साथ शरीर को भी मजबूत करता है। जिला प्रशासन की ओर से शहर के कल्याण छात्रावास के मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार योग शिक्षक की तरह लोगों को इसके महत्व और फायदे के बारे में अवगत कराया। अपर समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी के अलावा विभिन्न संगठनों और स्कूली बच्चों ने भी एकदिवसीय योग शिविर में शामिल होकर करें योग रहे निरोग का संकल्प लिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग अनिवार्य है इससे मानसिक शांति के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आसन और प्राणायाम को अपने जीवन में अपनाकर रोग को दूर भगाना है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। आयुर्वेद चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है।


अपनाएं योग नहीं होगा रोग - कुलपति 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्मेंट राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ माया कीर्ति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस साल के योग दिवस का थीम था 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग', जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह सीसीडीसी प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अरविंद वर्मा, कुलानुशासक डॉ उदय नारायण सिंह एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर तुहिना विजय, डॉ अभिषेक आनंद, डॉ संजीव कुमार सिंह, डॉक्टर हाजरा, डॉ अंकिता विश्वकर्मा, डॉ आभा मिश्रा एवं परीक्षा विभाग के विभिन्न पदाधिकारी कुलभूषण मौर्य डॉ पिनाकी रंजन दास, डॉक्टर देवाशीष, नॉन टीचिंग स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय बीबीएम उच्च विद्यालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह भी मौजूद थे। योगाचार्य द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली जीवन पद्धति है, जिसे आज संपूर्ण विश्व ने अपनाया है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक उन्नति एवं संतुलित जीवन का आधार भी है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आग्रह किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण मेहता अर्चना साह, जिला महामंत्री अरुण कुमार राय पुलक संजय पोद्दार, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य अभ्यम लाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता वर्मन, आरती जायसवाल, ललिता गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, रितेश सिंह, सूरज शाह, मिथुन दास, साजल दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ।

  

Related Articles

Post a comment