भैंस बांधने को लेकर विवाद, मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल

शेखपुरा: जिले के करंडे थाना क्षेत्र के सियानी गांव में अपनी खरीदी हुई जमीन पर भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान हीरामन यादव के पुत्र संजय यादव, कुलदीप यादव, संजय यादव की पत्नी सुशीला देवी और पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है।

घायल संजय यादव ने बताया कि उन्होंने हाल ही में जमीन खरीदी है। उसी जमीन पर भैंस बांधने के दौरान दूसरे पक्ष के शैलेन्द्र यादव, बैजू यादव, सुनरिया देवी, शोभा कुमारी और अनीता कुमारी लाठी-डंडा और अन्य हथियार लेकर पहुंचे तथा उनके परिवार के साथ मारपीट की। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि मामले में करंडे थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment