शुरू हो गया विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन, पथ निर्माण मंत्री ने किया उद्घाटन

भागलपुर: भागलपुर में रहने वाले वैसे लोग जो अक्सर उत्तर बिहार की तरफ आते हैं उनके लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले करीब एक महीने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और यातायात व्यवस्था प्रभावित थी। क्षतिग्रस्त हिस्से पर बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ne बेली ब्रिज का निर्माण किया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने रविवार को बेली ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने दिन-रात मेहनत कर बेली ब्रिज तैयार करने वाले BRO के अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया।

उद्घाटन के साथ ही विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। करीब एक महीने बाद यातायात बहाल होने से भागलपुर समेत आसपास के जिलों के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुल के चालू होने से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों, व्यापारियों और आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment