बीते दिनों पोखर में डूब हो गई थी युवक की मौत, विधायक ने परिजन से मिल दिया सांत्वना
- by Manjesh Kumar
- 01-Jul-2026
- Views
मुजफ्फरपुर:कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार बुधवार को कांटी नगर परिषद क्षेत्र के अकुराहां गांव पहुंचे, जहां बीते दिन पोखर में डूबने से मृत सुजीत के परिजन से मिलकर उन्हें ढा़ढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने इस दुःखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि सुजीत का असामयिक निधन से पूरा समाज मर्माहत है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुजीत एक शांतिप्रिय नेक लड़का थे, उनके निधन से समाज को बड़ी क्षति हुआ है। इस मौके पर उन्होंने परिजनों को सरकारी एवं व्यक्तिगत स्तर पर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, कामेश्वर सिंह, पप्पू सिंह, नीरज सिंह, देवकांत सिंह ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विदित हो कि स्वर्गीय सुजीत एक अति निर्धन परिवार के युवक थे, जिनका निधन मंगलवार को अकुराहां गांव के एक पोखर में डूबने से हो गया था।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....


Post a comment