शेखपुरा में विशेष वाहन जांच अभियान में पुलिस ने 93 हजार रुपए वसूला जुर्माना, की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई
- by Manjesh Kumar
- 09-Jun-2026
- Views
शेखपुरा: जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के दल्लु चौक, गिरहिंडा तथा तीनमुहानी जैसे प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व परिवहन विभाग में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी एवं सुषमा कुमारी ने अन्य सशस्त्र बलों के साथ किया। जांच के दौरान बिना आवश्यक दस्तावेज, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा अन्य अनियमितताओं में पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को जाम से होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पूजा कुमारी द्वारा करीब 40 हजार रुपये तथा सुषमा कुमारी द्वारा 53 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 93 हजार रुपये से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


Post a comment