शेखपुरा में चोरों का मनोबल हाई, थाना के बगल में संवेदक के कार्यालय का ताला तोड़ की 70 हजार की चोरी
- by Manjesh Kumar
- 19-Nov-2026
- Views
उत्पाद थाना के बगल में चोरों का आतंक, संवेदक के कार्यालय का ताला काटकर 70 हजार की चोरी। नगर थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर वारदात, होटल के CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर
शेखपुरा: जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब रिहायशी इलाके भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। पुलिस थाने के बेहद करीब चोरों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उत्पाद थाना के बगल में और नगर थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित एक संवेदक के कार्यालय का ताला काटकर चोरों ने देर रात करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में चोरी की वारदात हुई, वहां से पुलिस थाना कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर ताला काटते रहे और चोरी कर फरार हो गए। हालांकि, चोरी की पूरी वारदात पास में स्थित एक होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध की गतिविधियां सामने आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाने के इतने करीब हुई इस चोरी ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Post a comment