शेखपुरा में BJP जिला उपाध्यक्ष के पति के मकान में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, अवैध हथियार बनाते एक गिरफ्तार

शेखपुरा: बिहार में कानून-व्यवस्था और सुशासन का दावा करने वाली भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी के परिवार से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शेखपुरा में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सह रोगी कल्याण समिति की सदस्य बंदना देवी के पति के मकान में अवैध हथियार बनाने का कारोबार पकड़ा गया है। बुधौली बायपास स्थित विनायक हार्डवेयर के पीछे बने कमरे में मिनी गन फैक्ट्री संचालित होने का पुलिस ने खुलासा किया है। इस कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है और भाजपा के स्थानीय नेतृत्व की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और तकनीकी शाखा की टीम ने विशेष छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस विनायक हार्डवेयर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने देसी पिस्टल की एक अर्धनिर्मित बॉडी, एक स्लाइडर, एक बैरल, तीन अर्धनिर्मित मैगजीन, हैमर, ट्रिगर, छोटे-बड़े 13 सिंग, मैगजीन बनाने का डाई और 12 रेती बरामद की।

  

Related Articles

Post a comment