शिशिया पंचायत में वीबी-जी राम जी के कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिला स्तरीय टीम ने की जांच

कटिहार: बरारी प्रखंड की शिशिया पंचायत में वीबी-जी राम जी के तहत कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता की आशंका को लेकर ग्रामीण मो सुल्तान, मो कलाम, मो जाबिर सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग पोर्टल एवं जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को सहायक परियोजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं नेहा कुमारी, बरारी के कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम देव कुमार तथा कनीय अभियंता सुधीर मंडल जांच के लिए कार्यस्थल पर पहुंचे। इस दौरान पंचायत रोजगार सेवक राजकुमार साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जांच टीम ने पंचायत में निर्माण कराए गए चार कलवर्ट की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही मनरेगा कार्यालय पहुंचकर संबंधित योजनाओं के अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी पड़ताल की। कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम देव कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में जिला स्तरीय टीम ने जांच की है। मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। जांच टीम अपनी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंपेगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment