तेजप्रताप के जन्मदिन पर आशीर्वाद देने पहुंचे पिता लालू यादव, सम्राट सरकार को लेकर कहा...
- by Pratyek Media
- 16-Apr-2026
- Views
पटना: गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर पूजा पाठ भी किया। वहीं शाम में राजद सुप्रीमो लालू यादव भी उनके आवास पर पहुंचे जिसके बाद बर्थडे बॉय समेत कार्यकर्ताओं का जोश दुगुना हो गया। इस अवसर पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमने अपने जन्मदिन के अवसर पर पूजा पाठ किया और कल माता-पिता से आशीर्वाद भी लिया। जन्मदिन के अवसर पर हमारी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित हैं और सभी लोगों को हमने इस मौके पर निमंत्रण दिया है जो आये भी हैं।
नई सरकार को दी बधाई एवं बताई अपनी उम्मीद
इस दौरान उन्होंने बिहार में गठित नई सरकार और नए मुख्यमंत्री को भी बधाई दी और कहा कि जब नौजवान आगे बढ़ता है तो फिर देश को भी आगे ले जाता है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं तो हम उन्हें शुभकामनायें देते हैं और आशा करते हैं कि बिहार के लोग युवा महिलाएं बच्चे भी आशा करते हैं कि वह एक परिपक्व मुख्यमंत्री साबित हों। नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसे भी आगे बढाएं, राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दें और बिहार को विकास की राह पर ले कर चलें।
बनें परिपक्व CM
तेज प्रताप ने सम्राट चौधरी पर तंज भी कसा और कहा कि नई सरकार बनी है, मुख्यमंत्री बने हैं लेकिन इससे पहले किस दल में थे सभी को पता है। हम भी इस दल इस के थे, पाठशाला में सब कोई एक साथ पढ़े लिखे हैं, विचार में सभी लोग पढ़े लिखे हैं, सामाजिक न्याय का विचार सब एक साथ हैं। तेजस्वी आगे नहीं बढा रहे हैं तो आज वे लोग 25 पर लोग सिमटा जा रहा है और इस विचार को हम JJD के लोग हमलोग विचार और महापुरुषों को मानने वाले लोग हैं। लोहिया जी, लालू जी, जयप्रकाश जी, भीमराव अंबेडकर जी का विचार सामाजिक न्याय का विचार है जिसे हमलोग लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
मेरी भविष्यवाणी हुई सच
तेजस्वी ने इस दौरान कहा कि हमारे जन्मदिन पर हमारे पिता आशीर्वाद देने आयेंगे, हमने उन्हें न्योता दिया है। वहीं नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि उनको जो करना था कर दिए और अब नए तरीके से जिम्मेदारी जिन्हें मिली है वह भी पूरा करें। लॉ एंड ऑर्डर बिहार में चरमराया हुआ है, यह कोई छुपी हुई बात नहीं है लेकिन नई जिम्मेदारी मिली है। सम्राट चौधरी को तो हमलोग एक दो महीने का इंतजार कर रहे हैं कि वह सरकार कैसे चलाते हैं, क्योंकि हमने ही भविष्यवाणी किया था कि सम्राट मुख्यमंत्री बनेंगे और वह सच साबित हो गया।


Post a comment