डीआईजी सरदार जीवन सिंह के निधन पर बरारी में शोक की लहर, सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति

कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढ़ागोला साहिब के 1988 में गुरुद्वारा भवन निर्माण को पूरा कराने में अपनी महती भूमिका देने वाले पूर्व आईपीएस सरदार प्रताप सिंह के पुत्र अवकाश प्राप्त डीआईजी सरदार जीवन सिंह जो असम प्रदेश के गुवाहाटी निवासी का पिछले 19 अक्टूबर को निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। सिलचर सहित कई क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था में चार चांद लगाने अदम्य साहस एवं कर्तव्य के प्रति निष्ठावान पुलिस के आला अधिकारी के निधन की खबर बरारी में जैसे पहुंची मातमी सन्नाटा पसर गया।

डीआईजी जीवन सिंह का बरारी से खासा लगाव रहा है। उनका बरारी के मीतल विला में ननिहाल है। साथ हीं सालाना गुरुपर्व में प्रत्येक वर्ष अखंड पाठ कराने की उनकी परंपरा जारी है। गुरु के दरबार में सेवक की भाँति सेवा करने में कभी गुरेज नही रहा। नौंवी पातशाही गुरुद्वारा धुबड़ी साहिब में परिजनों ने भूमि देकर सेवा कराई। गुरुद्वारा भवानीपुर के प्रधान रंजीत सिंह बताते हैं कि डीआईजी जीवन सिंह के निधन से सिख समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। वाहेगुरु ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि सरदार अर्जन सिंह, गोविंद सिंह, अरविंद सिंह, बीमल सिंह, हरजीत सिंह, अर्जुन सिंह, परविंदर सिंह, प्रधान कमल सिंह, त्रिलोक सिंह, अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, मान सिंह, धनेश्वर सिंह, सुमेर सिंह, पूर्वी भारत गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी चेयरमैन सुरत सिंह नलवा, बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

  

Related Articles

Post a comment