अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय सचिव बने राजीव भारती, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
- by Manjesh Kumar
- 22-Oct-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत नगर पंचायत भारती टोला बरारी निवासी सह भाजपा के युवा नेता राजीव कुमार भारती को अखिल भारतीय गोस्वामी समाज में राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपे जाने पर बरारी में गोस्वामी समाज में हर्ष का माहोल है। नव मनोनित राष्ट्रीय सचिव राजीव भारती ने कहा कि गोस्वामी समाज का संगठनात्मक एवं कल्याणकारी व महत्वपूर्ण दायित्व जिस उम्मीद से दी गई है उसे पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ पूरा करूँगा।
राजीव भारती को राष्ट्रीय सचिव मनोनय पर विनोद भारतीय, अरुण भारतीय, अशोक भारतीय, मुन्ना भारतीय, अमित भारती, गोलू भारती, दिवेश भारती, यस भारती, सिंटू भारती, मुकेश भारती, पप्पू गिरी, सतेंद्र गिरी, तारकेश्वर भारती सहित गोस्वामी समाज ने पर हर्ष जताया।


Post a comment