क्या आप जानते हैं क्यों खुला नहीं छोड़ना चाहिए शौचालय का दरवाजा? पढ़ें...
- by Pratyek Media
- 18-Mar-2026
- Views
हमारे देश में घर में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व है। अक्सर लोग वास्तु को अपने भाग्य से जोड़ते हैं और कहा जाता है कि इसका हमारे जीवन पर असर काफी गहरा होता है। अक्सर लोग वास्तु के नियमों का पालन करते हुए ही घर मकान बनाते हैं। कहा जाता है कि सभी नियमों का पालन करने से घर में समृद्धि आती है जबकि नियमों के उल्लंघन से घर में क्लेश के साथ ही कई अन्य तरह की परेशानी ही सकती है। वास्तु के नहीं नियमों में एक है घर के शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखना। कहा जाता है कि शौचालय का दरवाजा खुला रखने का विपरीत प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु नियमों के अनुसार शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखने की सलाह क्यों दी जाती है।
कहा जाता है कि घर के सबसे निगेटिव स्थान पर शौचालय का निर्माण किया जाता है। ऐसे में अगर शौचालय का दरवाजा खुला रहता है तो उससे वहां के निगेटिव एनर्जी घर में फैल जाते हैं, जिससे घर का माहौल खराब होता है और घर के लोगों के सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।
शौचालय का फर्श अधिकतम समय से भींगा रहता है जिससे नमी बनी रहती है जिससे कीड़े मकोड़े और बैक्टीरिया पूरे घर में फैल सकते हैं। इसकी वजह से घर के लोगों के सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए घर के शौचालय का दरवाजा खुला नहीं रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के शौचालय का दरवाजा खुला रखने से आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। भारतीय संस्कृति में पानी को पैसे का प्रतीक माना जाता है और अगर शौचालय में पानी गिरता हो तो माना जाता है कि इससे घर के पैसे पानी की तरह बर्बाद होता है और आर्थिक परेशानी बढ़ती है।


Post a comment