हत्या करने हथियार लेकर पहुंचा था सुपारी किलर, अपनी जान बचाने की लगाने लगा गुहार, लोगों ने पकड़ जम कर पीटा
- by Manjesh Kumar
- 21-May-2026
- Views
वैशाली: एक तरफ बिहार की पुलिस इन दिनों अपराधियों के बुलंद हौसले को तोड़ने में लगी है तो दूसरी तरफ अब आम लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ता दिख रहा है। तभी तो लोगों ने एक सुपारी किलर को हत्या की घटना अंजाम देने से पहले ही लोगों ने हथियार के साथ पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी। बाद में लोगों ने अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद अब मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, कारतूस और हेरोइन बरामद किया गया है। पकड़े गए अपराधी की पहचान राजापाकड़ थाना क्षेत्र के चकियारी गांव निवासी भूषण कुमार के रूप में की गई। घटना हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव की है जहां अपराधी एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी लेकर अंजाम देने पहुंचा था।
पुलिस पूछताछ में अपराधी ने बताया कि वह रंजीत यादव के भाई सुभाष यादव की हत्या करने पहुंचा था। इसके लिए उसे 50 हजार रूपए मिलने थे लेकिन घटना अंजाम देने से पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से अपराधी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ से उसे बचा कर थाना ले गई।
2024 से शुरू हुआ विवाद बदला बदले की भावना में
मामले को लेकर लोगों ने बताया कि बीते 2024 में दो दोस्त रंजीत और अंकित के बीच किसी बात को लेकर विकास हुआ था जिसमें अंकित ने अपने भाई के साथ मिल कर रंजीत को जख्मी कर दिया था। घटना के कुछ दिन बाद रंजीत ने बदला लेने की नियत से अंकित के भाई अमरजीत की गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले में वह काफी समय तक जेल में रहा। उसके जेल से बाहर आने के बाद अब एक बार फिर अंकित ने एक सुपारी किलर के माध्यम से उसकी या उसके भाई की हत्या करवाने की साजिश रचने लगा। इसी घटना को अंजाम देने सुपारी किलर पहुंचा था लेकिन कुछ कर पाता उससे पहले ही लोगो ने उसे पकड़ लिया और जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।


Post a comment