एसएसपी ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियम के पालन की अपील, बस स्टैंड में जाम से राहत दिलाने का नया प्लान

पूर्णिया: अपराध नियंत्रण और शहर में ट्रैफिक जाम को लेकर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रोड पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन एक बार फिर से सड़क पर उतरे और लोगों से यातायात नियम के अनुपालन की अपील की। इस मौके पर एसडीपीओ वन अभिनव पराशर, ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह भी मौजूद थे। इस क्रम में मेगा ड्राइव के तहत मरंगा के बायपास चेकिंग प्वाइंट पर हरेक आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वालों से जुर्माना वसूला गया डिक्की खोलकर भी जांच की गई। वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा चार पहिया वाहन के शीशे पर लगे काले फिल्म को भी हटाया गया। चालकों से सीट बेल्ट लगाकर चलने की अपील की।

एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक नियम को लेकर लगातार ड्राइव पर चलाया जा रहा है। इसके साथ साथ अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए भी मुस्तैदी के साथ काम किया जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर के बाईपास से जो सुबह बस निकलती है। उससे जो जाम लगता है उसे दूर किया जाएगा। हमलोगों के पास मेन पावर आ गया है। बस स्टैंड में कोई डिवाइडर नहीं है जिसके कारण बस ड्राइवर आड़े तिरछे रोड पर बस लगाकर रखते हैं हमेशा टोटो लगा रहता है। इसके कारण चौड़ा रोड रहने के बाद भी ट्रैफिक जाम रहता है। एसएसपी ने कहा कि इसको लेकर बस स्टैंड में एक एक्स्ट्रा बैरिकेड लगाया जाएगा पुलिस बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक डीटीओ और निगम को मिलाकर एक धावा दल बनेगा। ये एसएसपी और जिलाधिकारी के स्तर से इसे निर्गत किया जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि कहीं भी जाम की समस्या रहेगी या रोड पर वाहन लगा रहेगा तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। शहर के विभिन्न जगहों पर लगातार चेकिंग होगी। अपराध के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। यहां स्मैक की जटिल समस्या है जिसे हल करने का प्रयास कर रहे हैं। एस एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि सभी अपराधियों का डाटा बना रहे हैं उस पर काम करेंगे जो अभियोजन पक्ष है उसमें सुधार कर रहे हैं जो अपराधी जेल जाए वह जेल में ही रहे।

  

Related Articles

Post a comment