सीवान में आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, एक एएसआई समेत 3 पुलिसकर्मी जख्मी

सीवान: बिहार में एक बार फिर पुलिस को आमलोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें एक एएसआई समेत पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना सिवान के दरौली थाना क्षेत्र के नारायणपुर टोका गांव की है जहां एक बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महेश बिंद की मौत हो गई जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार सड़क जाम खत्म करवाने पहुंची पुलिस को आमलोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का मुक्की हो गई जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लोगों के हमले में एक एएसआई और दो सिपाही जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। फिलहाल पुलिस बवाल और दुर्घटना दोनों मामले की जांच में जुट गई।

  

Related Articles

Post a comment