सीवान में सुबह सुबह पुलिस ने लूटकांड के आरोपी का किया एनकाउंटर, घुटनों के आरपार हो गई गोली
- by Manjesh Kumar
- 18-May-2026
- Views
सीवान: बिहार में पुलिस इन दिनों अपराधियों के विरुद्ध बिल्कुल भी नरमी बरतने के लिए तैयार नहीं है। सोमवार की अहले सुबह पुलिस ने सीवान में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट कांड के आरोपी का एनकाउंटर किया। पुलिस ने लूटकांड के आरोपी के पैर में गोली मारी जो कि घुटने के आरपार हो गई। घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घूरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि अंकित सिंह बीते 5 मई को जिरादेई थाना क्षेत्र के जमापुर बाजार स्थित सोना दुकान में करीब 20 लाख रुपए लूटकांड में शामिल था।
फिलहाल पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोली आरोपी के घुटनों के आरपार हो गई। बता दें कि बीते 5 मई को हथियारबंद अपराधियों ने एक सोना दुकान में करीब 20 लाख रूपये मुख्य के जेवर और नकद लूट ली थी। इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी। हालांकि इस दौरान लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा भी था जिसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।


Post a comment