सूरज बिहारी हत्याकांड से जुड़ा है शुभम कुशवाहा पर फायरिंग का मामला, 6 लाख रुपए में शूटरों को दी गई थी सुपारी

पूर्णिया: बीते दिनो पूर्णिया में जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के बेटे शुभम कुशवाहा और उसके मामा सागर कुशवाहा पर फायरिंग मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल शूटर देवा यादव, राजदीप मेहता, श्याम बिहारी और गौरव यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश में लगातार जुटी हुई है।

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें शुभम कुशवाहा की हत्या के लिए 6 लाख रुपए में सुपारी दी गई थी। मामले में पूर्णिया के एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि बीते 23 जुलाई को शहर के ने चौक पर अपराधियों ने शुभम कुशवाहा और सागर कुशवाहा को गोली मार दी थी। मामले में पुलिस ने एक टीम गठित कर लगातार छानबीन की जा रही थी। पुलिस ने इस दौरान असम के गोहाटी से दो शूटर को गिरफ्तार किया गया जबकि दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार कारतूस और कई मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइल में कई चैट मिले जो इस घटना से जुड़े थे। एसएसपी ने बताया कि जनवरी महीने में पूर्णिया में सूरज बिहारी हत्याकांड से भी तार जुड़ रहा है। उस मामले में एक अपराधी ब्रजेश सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था और शूटर देवा उसका करीबी है। इसी रंजिश की वजह से आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए जनवरी में मृत सूरज बिहारी के भाई उदय बिहारी ने शूटरों को सुपारी दी थी। एसएसपी ने बताया कि मामले में अब तक तीन शूटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जबकि मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment