थानाध्यक्ष ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली, किराए के मकान में उठाया खौफनाक कदम
- by Pratyek Media
- 06-Apr-2026
- Views
वैशाली: बड़ी खबर वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर से है जहां एक थानाध्यक्ष ने अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके समेत पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद एसपी, डीएसपी समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। बताया जा रहा है कि एसपी विक्रम सिहाग ने 2019 बैच के दारोगा कौशल कुमार को 15 दिन पहले ही विदुपुर थाना से स्थानांतरित कर जढ़ुआ थाना के प्रभारी के रूप में तैनात किया था।
हाजीपुर के बैंक कॉलोनी में स्थित किराए के मकान में सोमवार की शाम उन्होंने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। फिलहाल खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि खगड़िया के रहने वाले कौशल अपने विभाग में तेज तर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। फिलहाल मौके पर पुलिस और FSL की टीम घटना की छानबीन में जुट गई है वहीं घटना के कारणों का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।


Post a comment