शराब तस्करों पर मिशन थाना का बड़ा प्रहार, पिकअप में छिपाकर ले जा रही बड़ी खेप जब्त, चालक गिरफ्तार
- by Manjesh Kumar
- 11-Sep-2026
- Views
शेखपुरा: बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पिकअप वाहन से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब देखकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार चालक ने अपना नाम दिलीप वर्णवाल और घर धनबाद बता रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से चली थी और बरौनी पहुंचाई जानी थी। अब पुलिस की नजर शराब के इस पूरे नेटवर्क पर है। खेप किसने भेजी, किसके इशारे पर भेजी गई और बरौनी में किसे डिलीवरी होनी थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है।


Post a comment