पूर्व विधायक ने मृतक कमलेश राय के परिजनों से मिलकर बढ़ाया ढाढस, कहा 'सरकारी तंत्र फेल'
- by Manjesh Kumar
- 14-Nov-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: शनिवार को जिले के गायघाट के पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने गायघाट थाना क्षेत्र के मैंठी निवासी मृतक कमलेश राय के परिजनों और ग्रामीणों से मिलकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बढ़ाया। पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि घटना के दिन टॉल प्लाजा वाले से कमलेश राय का झंझट हुआ था। उनके परिजनों के अनुसार टॉल मालिक ने रात तक कमलेश को बंधक बनाकर रखा। इसके बावजूद टॉल मालिक पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। स्थानीय पुलिस टॉल वाले के दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 3 दिन के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो प्रशासन के विरुद्ध भारी जन आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूरा सरकारी तंत्र फेल हो गया है। प्रशासन और माफिया जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से पथ निर्माण विभाग की सड़क पर जबरदस्ती स्थानीय लोगों से पैसा वसूला जाता है। स्थानीय लोग इस तानाशाही का विरोध करते हैं तो बराबर मारपीट किया जाता है। गायघाट के पूर्व विधायक के साथ उपस्थित गणमान्य लोगों में पूर्व मुखिया राम लगन राय, झपसी राय, ललन महतो, विमलेश राय आदि प्रमुख थे।


Post a comment