छठव्रतियों को हर सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री श्रवण कुमार
- by Manjesh Kumar
- 14-Nov-2026
- Views
वन प्रखंड के छकौड़ी बीघा और राजगीर के हसनपुर सूर्य मंदिर तालाब में सीढ़ी घाट का मंत्री ने किया उद्घाटन
पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने छठ घाटों समेत अन्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। मंत्री ने नालंदा जिला के वेन प्रखंड के छकौड़ी बिगहा गांव और राजगीर नगर परिषद के हसनपुर सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट में सीढ़ी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार भी मौजूद थे।
इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आत्मा है, व्रतियों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। यह पर्व आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। छठ व्रतियों को हर सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंत्री ने कहा कि बड़गांव धाम समेत राज्य के सभी छठ घाटों को भव्य और स्वच्छ बनाया जा रहा है। सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि छठ के दौरान घाटों पर 24 घंटे सुरक्षा समेत सभी मूलभूत सुविधाओं बहाल की जाएं। छठी मैया से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और बिहार में सुख, शांति समृद्धि प्रगति तरक्की का आशीर्वाद दें। व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसे पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल, लक्ष्मण प्रसाद, संतोष मुखिया, जीरो देवी, मनोज भैया, जयराम सिंह, मुन्ना कुमार, सुधीर कुमार, वेदनीधि, नीतीश ठाकुर, कौशल यादव, गोलू शर्मा, तारकेश्वर प्रसाद, अजय पासवान, सुनील पासवान, टुनटुन सिंह, जितेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, कुन्नू कुमार, डॉ मिथलेश, राजीव कुमार समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


Post a comment