नहर में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
- by Manjesh Kumar
- 31-Oct-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित नहर में शनिवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पताही विश्वनाथ गांव निवासी राहुल ठाकुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया। युवक के बाएं हाथ पर कटे का निशान पाया गया है। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि राहुल की गाड़ी भी पकड़ी नहर के पास से बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर भी घटनास्थल पर पहुंचीं और निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला प्रतीत होने की बात कही। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाएगी। शव मिलने की परिस्थितियों और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, राहुल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।


Post a comment