छठ व्रतियों के बीच साड़ी बांट मुख्य पार्षद ने साझा की पर्व की खुशियां, कहा 'जरूरतमंदों की मदद से ही सार्थक होती है पर्व की खुशियां'
- by Manjesh Kumar
- 14-Nov-2026
- Views
कटिहार: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने सामाजिक सहभागिता की पहल करते हुए दर्जनों छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया। पर्व की तैयारियों के बीच साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान मुख्य पार्षद ने जरूरतमंद व्रती महिलाओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, त्याग, तपस्या और स्वच्छता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर छठ व्रती महिलाओं की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना पुण्य का कार्य है। समाज में कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें पर्व की तैयारी के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे परिवारों की मदद के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के सभी वर्गों के लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं। जरूरतमंदों के बीच सहयोग और अपनत्व की भावना सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करती है। अंत में उन्होंने सभी छठ व्रती महिलाओं को महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


Post a comment