टीवी देखते-देखते सो गई 14 वर्षीय बच्ची, सुबह हाथ में जलन हुई, सांप के डंसने से मौत

भागलपुर: बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के छतार गांव में सांप के डंसने से 14 वर्षीय आदित्य कुमारी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची रात में अपने पिता के साथ टीवी देखते-देखते चौकी पर ही सो गई थी। सुबह करीब चार बजे उसने हाथ में तेज जलन की शिकायत की।

परिजनों ने कमरे में देखा तो एक सांप नजर आया, जो शोर मचाने पर भाग गया। इसके बाद बच्ची को तत्काल रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने सांप के डंसने की आशंका जताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

  

Related Articles

Post a comment