पूर्णिया में सनातन बोर्ड परिषद् का प्रमंडलीय सम्मेलन सम्पन्न, हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग

पूर्णिया: सनातन बोर्ड परिषद् के तत्वावधान में पूर्णिया के डालर हाउस चौक स्थित निजी स्कूल में पूर्णिया प्रमंडल को-ऑर्डिनेटर सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश को-ऑर्डिनेटर के सह बिहार प्रभारी सह संगठन मंत्री पंडित मुनचुन झा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने संगठन की विचारधारा, उद्देश्य एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन के प्रमुख उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए भारत को सनातन मूल्यों के अनुरूप सशक्त राष्ट्र बनाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा सनातन बोर्ड आयोग के गठन की मांग को लेकर जन-जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने एवं अधिक से अधिक लोगों को परिषद् से जोड़ने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सह को-ऑर्डिनेटर विजय गुप्ता, जयप्रकाश यादव एवं सुलेखा देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडल को-ऑर्डिनेटर दीपक सिंह ने की, जबकि संचालन आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी केशव कुमार झा ने किया। इस मौके पर खुशबू सिंह, मनोज साह, रुपेश चौधरी, बिजली सिंह, राहुल शांडिल्य, मनीष कुमार भारती, शालीग्राम झा, सीमा झा, उषा देवी, रीना झा, किरण देवी, शंकर बंसल, दिलीप सिंह, भीम शंकर अवधेश, रुबी रानी, दीपक कुमार, विजय साह, सुशील यादव एवं आलोक कुमार सहित पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के अंत में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सनातन बोर्ड परिषद् के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

  

Related Articles

Post a comment