रुपौली में सहयोग शिविर में लोगों ने रखी अपनी शिकायतें, विधायक ने भी सुनी लोगों की फरियाद

पूर्णिया: पूर्णिया के रुपौली प्रखंड क्षेत्र के मतेली खेमचंद पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया। सहयोग शिविर का उद्घाटन रूपौली के विधायक कलाधर मंडल ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने आए लोगों की शिकायतें सुनी और उसका निदान किया। मौजूद लाभुकों के बीच विभिन्न योजना से संबंधित प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया।

वहीं रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल एवं रुपौली प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, पंचायत के मुखिया कैलाश जायसवाल, रूपौली के अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि, रूपौली आरओ अमित कुमार, स्वच्छता समन्वयक रमन कुमार, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता आदित्य कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment