तीन करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता गिरफ्तार, 3 दिनों से कैंप कर रही मुंबई पुलिस ले गई अपने साथ

शेखपुरा: मुंबई पुलिस ने बिहार के शेखपुरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए रालोमो के जिला सह संयोजक को गिरफ्तार किया है। रालोमो नेता उमेश कुमार सुमन पर मुंबई के उद्योगपति से 3 करोड़ रुपए ठगी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक एनजीओ की आड़ में उद्योगपति से ठगी की थी जिस मामले में मुंबई के एक थाने में उनके विरुद्ध FIR दर्ज कराया गया। अब मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर मुंबई लेकर चली गई।

मामले को लेकर शेखपुरा के एसपी बलीराम चौधरी ने बताया कि मुंबई पुलिस पिछले तीन दिनों से शेखपुरा में कैम्प कर रही थी और विभिन्न पहलुओं पर छानबीन के बाद शेखपुरा शहर के बढ़ौली बाजार से सटे धोबघट्टा मोहल्ला में स्थित निजी आवास से उमेश कुमार सुमन को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। उन्होंने बताया कि उनके विरुद्ध मुंबई के एयरपोर्ट थाना में एक उद्योगपति से करीब 3 करोड़ रूपये ठगी का मामला दर्ज है।> गिरफ्तार रालोमो नेता पर एनजीओ की आड़ में लगभग तीन करोड़ रुपए उद्योगपतियों से ठगी करने के आरोप है।

  

Related Articles

Post a comment