थाना के सामने बदमाशों ने रिक्शा चालक को चाकुओं से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में...
- by Manjesh Kumar
- 17-Jul-2026
- Views
शेखपुरा: शेखपुरा के बरबीघा थाना गेट के सामने दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामूली विवाद के बाद एक दबंग युवक ने ई-रिक्शा चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही बरबीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े थाना गेट के सामने हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


Post a comment