खान को उसके घर का आदमी भी कहता है 'फ्रॉड', रौशन आनंद के समर्थन में बोले पूर्व मंत्री नीरज बबलू
- by Manjesh Kumar
- 09-Jun-2026
- Views
पटना: इन दिनों राजधानी पटना में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक के बीच विवाद का मामला लगातार सड़कों पर आ रहा है। बीते दिनों फैसल खान के कोचिंग पर हमला का आरोप लगने के बाद ज्ञानबिंदु के संचालन रौशन आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि फायरिंग का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने फैसल खान के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया और गिरफ्तारी पर अब कोर्ट ने रोक लगा दी है।
इस बीच दोनों ही शिक्षकों के समर्थन में लगातार आवाजें उठ रही हैं। अब पूर्व मंत्री नीरज बबलू भी रौशन आनंद के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने फैसल खान को फर्जी करार देते हुए कहा कि जहां उसका घर है वहां भी सब उसे फर्जी कहता है। वह पढ़ाता नहीं केवल डायलॉगबाजी करता है जबकि रौशन आनंद अच्छा शिक्षक है। उसे पहले ही न्याय मिलना चाहिए था, जल्द से जल्द इस मामले में दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होना चाहिए।
पूर्व मंत्री ने कहा कि वह एक नंबर का फ्रॉड आदमी है। इसके घर का आदमी कहता है कि वह शिक्षक नहीं है फिर भी यहां उसने संस्था खड़ा किया, कोचिंग बनाया, अस्पताल बनाया लेकिन दोनों ही निबंधित नहीं है। रौशन आनंद के साथ अन्याय हुआ है, उसको पहले ही न्याय मिलना चाहिए लेकिन उसके साथ गलत हुआ है।


Post a comment