पूर्णिया में दो लोगों को बांध गला रेतने की कोशिश, मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाई जान, झड़प में पुलिसकर्मी भी जख्मी

पूर्णिया: बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां सारे नियम और कानून को धता बता कुछ लोगों के द्वारा दो व्यक्ति को बांध कर गला रेत हत्या करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने हमला किया जिसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के आदिवासी टोला अंडी टोल की है।

घटना के संबंध में पूर्णिया पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार धमदाहा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मंडो पक्षों के बीच किसी कारण से मारपीट हो रही है। घटना की सूचना कर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक पक्ष के कुछ लोगों ने दो व्यक्ति को बांध रखा था और उसका गला काटने की कोशिश कर रहे थे। आनन फानन में पुलिस ने दोनों को उनके चंगुल से बचाने की कोशिश की जिस दौरान एक पक्ष के लोगों के साथ झड़प भी हुईं। पुलिस किसी तरह दोनों को उनके चंगुल से बचा कर जब निकलने लगी तो लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं झड़प के दौरान कुछ लोग जख्मी भी हो गए।

पुलिस ने दोनों व्यक्ति को लोगों के चंगुल से छुड़ा कर GMCH में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप और तनाव का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले की एसपी स्वीटी सहरावत, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचीं स्थिति को देखते हुए इलाके में फिलहाल भारी पुलिस बल कैंप कर रही है। वहीं दो व्यक्ति की हत्या की कोशिश और पुलिस पर हमला करने वाले लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना में दूसरे पक्ष के भी पांच लोग जख्मी हैं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  

Related Articles

Post a comment