9 महीने और मात्र फ्लाइट फिर भी पूर्णिया एयरपोर्ट ने हासिल की खास उपलब्धि

पूर्णिया: पूर्णिया एयरपोर्ट ने अपने संचालन के महज 9 माह में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सीमित संसाधनों और वर्तमान में केवल 5 नियमित उड़ानों के बावजूद एयरपोर्ट से अब तक 2 लाख 38 हजार से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। इस उपलब्धि को लेकर एयरपोर्ट परिसर में यात्री सुविधा दिवस मनाया गया, जिसमें यात्रियों के स्वागत के लिए तिलक कार्यक्रम, बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, मेडिकल कैंप तथा अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एयरपोर्ट निदेशक दीप प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के तहत पौधारोपण कर की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए कुल 5 उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिनमें 90 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी रहती हैं। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। आने वाले दिनों में यहां से और अधिक उड़ानें शुरू की जाएंगी। एयरपोर्ट का अपना एप्रन तैयार हो रहा है, टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी होगा तथा पार्किंग व्यवस्था का भी विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही जल्द ही डीटीओ द्वारा निर्धारित किराये पर कैब सेवा भी शुरू होगी। वर्तमान में एयरपोर्ट से सरकारी बस सेवा संचालित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में पूर्णिया एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास का बड़ा केंद्र बनेगा।

  

Related Articles

Post a comment