सामूहिक दुष्कर्म के 6 दिन बाद महिला के प्राइवेट पार्ट से निकला कारतूस, पत्थर और..., पुलिस ने तेज की जांच
- by Manjesh Kumar
- 18-Jun-2026
- Views
बेगूसराय: बेगूसराय में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में छः दिन बाद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामला जानने के बाद मेडिकल टीम समेत पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। दरअसल घटना के 5 दिन बाद पीड़िता को असहनीय दर्द शुरू हुआ जिसके बाद वह इलाज करवाने डॉक्टर के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने जब महिला का अल्ट्रासाउंड किया तो उसके प्राइवेट पार्ट में गोली, पत्थर और लकड़ी दिखी जिसे अब डॉक्टरों ने निकाला है। मामले की जानकारी के बाद डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बीते 11 जून की रात महिला जब शौच के लिए बाहर निकली थी तभी कुछ मनचलों ने पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ कर हाथ पैर बांध 5 लोगों ने जबरदस्ती की। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के शरीर पर ब्लेड से जख्म भी दिया साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर और लकड़ी डाल दिए जिसका पता लोगों को 6 दिन बाद असहनीय दर्द शुरू होने के बाद चला। फिलहाल डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती किया है और उसका इलाज जारी है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय इलाके समेत पूरे जिला ने सनसनी फैल गई है।


Post a comment