30 वर्ष पूर्व मंदिर समेत पूरा गांव समा गया था गंगा नदी में, पुनर्निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

कटिहार: कटिहार के बरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी बारी नगर में करीब 30 वर्ष पूर्व एक गांव समेत मंदिर गंगा नदी में विलीन हो जाने के बाद अब एक बार फिर से निर्माण कराया गया है। मंदिर में रविवार को प्राण प्रतिष्ठा किया गया जिसके लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में करीब 700 कन्याएं सर पर कलश रख कर गंगा नदी पहुंची और जल भर कर मंदिर तक आई।

इस दौरान विभिन्न जगहों से आए आचार्य और विद्वतजनों ने मंत्रोच्चार किया जिससे पूरा इलाका गुंजायमान रहा। गंगा दार्जलिंग सड़क किनारे कृषि फार्म टोला वार्ड 12 में महादेव के मंदिर निर्माण कर शिवलिंग को स्थापित करने के लिए महायज्ञ शुरू की गई। महायज्ञ को सफल बनाने में मंदिर कमिटि अध्यक्ष देवनाथ मंडल, सचिव महेन्द्र प्रसाद दीक्षित, कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार चौधरी सहित ग्रामीण एकजुटता के साथ लगे हुए है।

  

Related Articles

Post a comment